Skip to content

rahulrahi.in

मंज़िल नज़र भर है, राही सफ़र पर है।

Menu
  • Home
  • hindi poems
  • hindi articles
  • hindi stories
Menu

एक और खबर

Posted on November 8, 2014 by RAHUL RAHI

क्या नाम दूँ भला उस खबर की,
जहाँ है जली वो गली उस शहर की ।

दोनों ओर थी मौजूद वो लपटें,
किसी को नहीं थी फिकर मेरे घर की ।

हँसता रहा दूर वो पड़ोसी,
भटकी आवाजें मेरी दर दर की ।

पिटता रहा मैं दरवाज़ा हर पल,
वो चीखें मेरी कहा कब असर की ।

जलता रहा अकेला ना मैं,
मेरे साथ इंसानियत भी कबर की ।

क्या नाम दूँ भला उस खबर की…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 rahulrahi.in | Powered by Superbs Personal Blog theme