Skip to content

rahulrahi.in

मंज़िल नज़र भर है, राही सफ़र पर है।

Menu
  • Home
  • hindi poems
  • hindi articles
  • hindi stories
Menu

मेरा मन

Posted on July 28, 2011 by RAHUL RAHI

एक बात मेरे साथ कहो,                                          
हर पल रहने लगी है क्यूँ,
फुर्सत के चंद लम्हों को,
देखो है तरसे मेरा मन || 
रहा अनाड़ी सा पागल,
ना जाने कितनी सदियों से,
बेकार की सारी ख्वाहिश में,
उलझा है अब भी मेरा मन ||
वो चीज़ है क्या जो है पाना,
पर सच सबका आना जाना,
मीलों का रास्ता गुज़र चुका,
क्यों थका नहीं ये मेरा मन ||
जीतना चाहता था सब कुछ,
खुद को ही हर पल खोया,
हाथ ना कुछ आया रोया,
फिर भी दौड़े है मेरा मन ||

1 thought on “मेरा मन”

  1. RAHUL RAHI says:
    August 2, 2011 at 6:34 am

    hum sabhi k paas ek man h….so us man k liye…ye lafz h

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 rahulrahi.in | Powered by Superbs Personal Blog theme