Skip to content

rahulrahi.in

मंज़िल नज़र भर है, राही सफ़र पर है।

Menu
  • Home
  • hindi poems
  • hindi articles
  • hindi stories
Menu

A Fable – क़िस्सा – Hindi Poem

Posted on December 26, 2015 by RAHUL RAHI

हम सब हिस्से, क़िस्से के,
उन क़िस्सों की कहानी एक,
हर दिन का हर एक पन्ना,
कुछ ख़ुशियों का, कुछ ग़म का ।
कोई ना जाने जीवन की,
राह कहाँ ले जानी है,
पकड़ ना पाया कोई मन,
जीवन बहता पानी है ।
फिर भी सब सारे जीते,
भूत – भविष्य की छत नीचे,
भटक रहे आगे आगे,
वर्तमान ठहरा पीछे ।
है अनजान सा यह मेहमान,
क्या लाया क्या ले जाए,
सब रह जाए धरा – धरा,
बस एक क़िस्सा रह जाए…
सब हिस्से उस क़िस्से के….
सब हिस्से उस क़िस्से के…

1 thought on “A Fable – क़िस्सा – Hindi Poem”

  1. santosh says:
    December 27, 2015 at 1:33 pm

    Super like Rahul

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 rahulrahi.in | Powered by Superbs Personal Blog theme