Skip to content

rahulrahi.in

मंज़िल नज़र भर है, राही सफ़र पर है।

Menu
  • Home
  • hindi poems
  • hindi articles
  • hindi stories
Menu

Amar Jawan Jyoti – अमर जवान ज्योति – hindi poem

Posted on September 18, 2016 by RAHUL RAHI
 
अमर जवान ज्योति 
तप रहा है भूमि का,
सीना लहू की बूँद से,
डर भी डर से काँपता,
रहता है आँखें मूँद के ।
रोष है, आक्रोश है वो,
होश में तैयार है,
और वरूण से तेज़ उसका,
दुश्मनों पे वार है ।
थर्र थर्रात है हिमालय,
जिसके पग की चाप से,
हिम पिघलता है बराबर,
उसके बल के ताप से ।
नाप ली एक गोते में,
सागर की सब गहराइयाँ,
फीकी पड़ जाती है नभ की,
अनछुई ऊँचाइयाँ ।
वीरता है आत्मा,
क़ुर्बानी जिसकी शान है,
वो अमर जवान ज्योति,
वो अमर जवान ज्योति ।

3 thoughts on “Amar Jawan Jyoti – अमर जवान ज्योति – hindi poem”

  1. Unknown says:
    September 19, 2016 at 3:57 pm

    Amazing…

    Reply
  2. Unknown says:
    September 19, 2016 at 4:08 pm

    हौसला देती है ये कविता
    मंजिल हमारे साथ है !

    Reply
  3. Unknown says:
    November 29, 2016 at 7:01 pm

    Your poems just make go crazy….

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 rahulrahi.in | Powered by Superbs Personal Blog theme