Skip to content

rahulrahi.in

मंज़िल नज़र भर है, राही सफ़र पर है।

Menu
  • Home
  • hindi poems
  • hindi articles
  • hindi stories
Menu

Ami – Nectar of life – अमि का जल – rahulrahi – poem

Posted on April 6, 2017 by RAHUL RAHI
Ami ka Jal – rahulrahi.in
वो क्या अलफ़ाज़ बिछाऊँ कि तुम तक,
बात पहुँचे, हर रात पहुँचे, मेरी याद पहुँचे ।

वो कौन सा गीत मैं गाऊँ वो राग,
जो प्रीत खिले, हर रीत से आगे, मीत मिले ।

वो कौन से रंग से भरूँ ज़िन्दगी कि,
चित्र बने हर भाव का, ना हो अभाव कोई, हो स्वभाव ऐसा ।

वो कौन सी पगडण्डी को चुनूँ,
जो ना भटकाए, दिखाए गगन, मिलाए तुझसे ।

वो कौन सा रिश्ता बनाऊँ न पाऊँ,
जहाँ धोखा, हो ख़ुशी, न सोचूँ कि आगे क्या होगा ।

वो कौन सा घर वो है कहाँ पर,
जहाँ हो ठहर, हो ना आवागमन, रुके ये सफर ।

वो कौन सी मंज़िल हो अब में,
मिले पीने को ‘अमि’ का जल, रुके मेरा दिल ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 rahulrahi.in | Powered by Superbs Personal Blog theme