Skip to content

rahulrahi.in

मंज़िल नज़र भर है, राही सफ़र पर है।

Menu
  • Home
  • hindi poems
  • hindi articles
  • hindi stories
Menu

Contractor of Electricity – बिजली का व्यापारी

Posted on June 17, 2016 by RAHUL RAHI
हर हवा की आहट पर,
लगता है,
कोई गाड़ी आई है,
वो गाड़ी मेरे यार की,
रास्ते पर बैठे मैंने,
कभी किसी का,
इंतज़ार किया नहीं,
पर आज कई घंटों से,
धूप की निगरानी और,
बादल की पनाह में,
मैंने इंतज़ार किया उसका,
वादा किया था कल उसने,
सुबह भी किया था याद,
साढ़े दस के आस – पास,
गाड़ी से वो आएगा,
आती है बस आस उसके,
आने की कहाँ है वो,
ज़रूरत मुझे – उसे भी है,
लेकिन वो बड़े क़द का,
बरसों से इस काम का,
मंझा हुआ खिलाड़ी है,
मैं हूँ नया अभी खिला,
अनजाना इस खेल में,
लेकिन क्या मुझे उससे,
दो दिन का बस उसका काम,
आए और कर जाए वो,
ले जाए जो उसका दाम,
बिजली की मुझे ज़रूरत,
और उसको है पैसों की,
बिजली आए,
तो इस गाँव की,
बदलेगी दुनिया दारी,
बिजली का व्यापारी वो,
और मैं उसका आभारी ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 rahulrahi.in | Powered by Superbs Personal Blog theme