Flow Of Time – वक़्त की हवा _ Hindi PoemPosted on February 11, 2016 by RAHUL RAHIजब कोई ना दे साथ,बस हो निराशा हाथ,दुःखों को चढ़े पार,तू डरना ना यारा ।मुश्किल के ये बादल,तो, आएँगे – जाएँगे,हर क़दम पे खाए मार,लेकिन, हिम्मत तू ना हार ।मन उलटा ही भागे,और रातें भी जागे,जो रवि का सोना है,वो तुझे जगाना है ।ख़ालीपन रूहों का,बेकार ना जाएगा,बस चलता रह राही,अच्छा वक़्त भी आएगा ।
Superb, yaar Tu aagey badhta ja yahi hai ye dili tamanna…. Very true poem…