Skip to content

rahulrahi.in

मंज़िल नज़र भर है, राही सफ़र पर है।

Menu
  • Home
  • hindi poems
  • hindi articles
  • hindi stories
Menu

Instagram’s Heartbreakers – इंस्टाग्राम के लैला मझनू – hindi poem – rahulrahi

Posted on May 7, 2017 by RAHUL RAHI

जितना हमने पढ़ा है जाना,
instagram का अजब है खेला,
हर दूजा टूटा दिल मझनू,
हर दूजी तड़पती लैला,
ज़िन्दगी है उदास तो ज़रा,
touch up कर लो,
रूठे दिल वालों आपस में,
patch up कर लो,
दर्द तुम्हारा रोज़ का मुझसे,
सहा नहीं जाता,
प्रतिदिन का वही बासी रोना,
पढ़ा नहीं जाता,
कैसे एक ही ग़म से खुद को,
divide करते हो,
मरते नहीं हो फिर भी जैसे,
suicide करते हो,
उस पर भी कुछ लोग मजे से,
डालते हैं petrol,
पता नहीं हर लफ्ज़ है सच,
या शौक है डामाडोल,
मैं हूँ नहीं खिलाफ किसी के,
भूत भविष्य इतिहास में,
मैं तो आप के जीवन का भूगोल कर दूँ,
मन करता है ग़म में तुम्हारे hole कर दूँ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 rahulrahi.in | Powered by Superbs Personal Blog theme