Skip to content

rahulrahi.in

मंज़िल नज़र भर है, राही सफ़र पर है।

Menu
  • Home
  • hindi poems
  • hindi articles
  • hindi stories
Menu

Jee Bhar Ke – जी भर के – hindipoem – rahulrahi.in

Posted on April 6, 2017 by RAHUL RAHI
jee bhar ke – rahulrahi.in
जी भर के मुझे ग़म दे,
तू किसी से ना कम दे,
इतनी तसल्ली कर लूँ कि,
किस बात का तू मुझे नम दे ।

औरों की तरह ना बेपरवाह,
गैरों सा मुझसे बरता कर,
तू चाहे मुझे पूरे दिल से,
तो आज़ादी से इत्तेला कर,

प्यार ही तो बस एक दौलत,
इंसाँ को जिसे कमाना है,
माटी रह जाए माटी में,
बेवजह ये आना जाना है,

बस नाम ही रह जानी इज़्ज़त,
किस काम ये कागज़ आना है,
जीते जी खुश ना हुए तुम तो,
हमको भी सुकूँ कहाँ आना है,

भोला मन घुट घुट रह जाए,
ऐसा हम कैसे होने दें,
जी भर के मुझे ग़म दे,
तू किसी से ना कम दे,

अपने काले पन्नों की तह को,
यक़ीन की आँग में झोंक दे,
तो फिर मैं हूँ संग-अंग तेरे,
देखूँ तुझे कौन रोक दे ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 rahulrahi.in | Powered by Superbs Personal Blog theme