Skip to content

rahulrahi.in

मंज़िल नज़र भर है, राही सफ़र पर है।

Menu
  • Home
  • hindi poems
  • hindi articles
  • hindi stories
Menu

likh Kuch Apni – लिख कुछ अपनी – Hindi Poem

Posted on November 18, 2016 by RAHUL RAHI

Likh Kuch Apni – लिख कुछ अपनी – Hindi Poem

likh kuch apni – hindi poem – rahulrahi.in
निकाल कुछ पल ऐ दिल,
लिख दास्ताँ अपनी,
यादों की स्याही घोल,
फुरसत की कलम अपना |
खोल तिजोरी सपनों की,
रंग बिखेर बचपन के,
उड़ा छटा जवानी की,
खुशियों के अफ़साने बाँध |
दर – दर भटके शहरों में,
कुछ सिक्कें कमाने को,
रूह जलाए और तन भी,
किसके लिए ये दौलत है ?
रोगों का पिटारा लेकर,
देह तेरी तड़पती है,
ऊँचा उठने का वो जुनून,
छिन गया सुकून सब |
खुद ही फँसता जाता है,
झूठे हँसता जाता है,
वक्त निकलता जाता है,
हाथ धरे फिर रोता है |
इसीलिए तो कहता हूँ,
खुद को जान, दिल में झाँक,
धड़कन में जो कैद पड़ी,
लिख दास्ताँ अपनी,
यादों की स्याही घोल,
फुरसत की कलम अपना |
www.rahulrahi.in

1 thought on “likh Kuch Apni – लिख कुछ अपनी – Hindi Poem”

  1. iBlogger says:
    November 21, 2016 at 7:51 am

    बहुत ही अच्छा प्रयास है राहुल जी।

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 rahulrahi.in | Powered by Superbs Personal Blog theme