Skip to content

rahulrahi.in

मंज़िल नज़र भर है, राही सफ़र पर है।

Menu
  • Home
  • hindi poems
  • hindi articles
  • hindi stories
Menu

mook – मूक – hindi poem – rahulrahi

Posted on December 19, 2016 by RAHUL RAHI

मूक – Silence – Hindi Poem

चुप सा बैठ थोड़ी देर , यूँ ही न बवाल कर,
चाहे इल्म-ए-ज़िन्दगी, तो खुद से सवाल कर ।
घिसना क्या ये जिस्म बस, दौलत की खातिर,
खुद की ना मेरी सही, रूह का ख़याल कर ।
बाल ही बनाए जा, आईने में क्या फ़न?,
खुद आईना बन जा तू, ऐसा कुछ बड़ा कमाल कर ।
दुनिया में आए और, चाहत से रहे पर्दा,
गैरत है तेरी ज़िन्दगी, जा खुद को हलाल कर ।
है खून माना लाल वो, पानी न होने दे,
बिखरा के चारो ओर उसको, होली का गुलाल कर |
हर ओर रंग – रोगन है, जिस्म का फरेब,
देख गौर दे ज़रा, और ज़रा मलाल कर |
अय्यारी है मामूली सी, फैली गली कूँचा,
उठना अगर ऊँचा है अपनी रूह को जमाल कर |

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 rahulrahi.in | Powered by Superbs Personal Blog theme