Skip to content

rahulrahi.in

मंज़िल नज़र भर है, राही सफ़र पर है।

Menu
  • Home
  • hindi poems
  • hindi articles
  • hindi stories
Menu

mukammal – मुकम्मल – hindi poem

Posted on December 1, 2016 by RAHUL RAHI

मुकम्मल कोई नहीं,
यहाँ सिवा खुदा के,
वो तो है तनहा सदा,
जो बिना वफ़ा के ।

ले बटोरे चाहे जितने,
सोने के सिक्के,
मौत पर पर्दा नहीं,
क्या बचे बचा के ।

चैन से सोने ना दे,
वो भी क्या ख्वाहिशें,
बैठे हो ए.सी. में और,
जो नसें तपा दे ।

ऐसे ना दौड़ो कि बस,
घोड़ों सा एक नशा हो,
इतनी हवस भी क्या कि,
खुद इंसान ही दबा दे ।

मैं नहीं कहता कि,
सन्यासी का चोला ओढ़ लो,
ख्वाब ऐसा हो जो तुमको,
नींद से जगा दे ।

1 thought on “mukammal – मुकम्मल – hindi poem”

  1. Unknown says:
    December 4, 2016 at 5:07 pm

    खूबसूरत कविता 😃👌

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 rahulrahi.in | Powered by Superbs Personal Blog theme