Skip to content

rahulrahi.in

मंज़िल नज़र भर है, राही सफ़र पर है।

Menu
  • Home
  • hindi poems
  • hindi articles
  • hindi stories
Menu

Thanks for those who read and write

Posted on February 17, 2012 by RAHUL RAHI
।। लिखना – पढ़ना देन है उसकी ।।

एक बार की बात है…

लिखना – पढ़ना देन उसकी,
जिसने बनाई ये दुनिया,
पढ़ना फितरत उसकी है,
जो दुनिया में है जीता ।

लिखते हुए न जाने कई,

किरदार नए लिख देता है,
पढ़ते रह जाते हम – तुम,
दिल से वाह ! निकलता है ।


सच कहता हूँ यारों मै,
मैं एक लफ्ज़ न लिख पाया,
जब से पढ़े है ढाई आखर,
तब से है लिखना आया ।
लिखने वाले भी उसमे,
पढनेवाले भी उसमे,
जो है लिखा वो भी उसमे,
जो न लिखा वो भी उसमे ।
इसीलिए तो कहता हूँ,
लिखना – पढ़ना देन है उसकी,
जिसने बनाई ये दुनिया ।
।। धन्यवाद ।।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 rahulrahi.in | Powered by Superbs Personal Blog theme