Skip to content

rahulrahi.in

मंज़िल नज़र भर है, राही सफ़र पर है।

Menu
  • Home
  • hindi poems
  • hindi articles
  • hindi stories
Menu

The God of your house – तेरे घर का भगवान – hindi poems

Posted on February 16, 2017 by RAHUL RAHI

बताओ ना,
हम जीते क्यूँ हैं,
जो डर है, पता है,
मौत तो आनी है एक दिन ।

बताओ ना,
हम साँस क्यूँ हैं लेते,
जो एक रोज़,
जाने के बाद,
वो मेहमाँ ही रहेगी शायद हमेशा ।

बताओ जो ये हक़ीक़त ही है,
जो है सबको पता तो,
फिर क्यों फैलाया ये,
रंगीन मेला जो एक रोज़,
सूना सा हो जाना है ।

क्यों रोज़ जलाती हो,
चूल्हा और उस पर,
तवा रोज़ भूख पकाकर भी मेरी,
पकता नहीं जलता नहीं ।

क्यों हर सवेरे के साथ हम,
उठते हैं और,
खिड़की पर आती है,
वो चिड़िया इस आस में,
मिल जाएगा,
उसे एक दाना ।

क्यों जब सबकुछ,
भला होना है तो तुम्हे डर है क्यूँ,
तेरे घर वाले, मेरे प्यार को,
अपनाएँगे नहीं,
जिसे पूजता है तेरे घर का भगवान ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 rahulrahi.in | Powered by Superbs Personal Blog theme